चन्दौली में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 150 श्रमिकों की हुई जांच, चार लाख के स्वीकृति पत्र वितरित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 7, 2026

चन्दौली में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 150 श्रमिकों की हुई जांच, चार लाख के स्वीकृति पत्र वितरित

 

चन्दौली सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के निर्माणाधीन एकीकृत कोर्ट (इंटीग्रेटेड कोर्ट) परिसर में बुधवार को श्रम विभाग द्वारा 'श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण श्रमिकों से सीधा संवाद किया और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।

सांसद साधना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक देश के विकास की असली आधारशिला हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार श्रमिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा स्वस्थ और सुरक्षित श्रमिक ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। श्रमिकों के योगदान को सम्मान देते हुए योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। कन्या विवाह सहायता योजना के 6 और संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के 4 लाभार्थी श्रमिकों को कुल ₹4,00,000 की स्वीकृति प्रमाण-पत्र बांटे गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 150 श्रमिकों का नि:शुल्क शुगर, बीपी और आंखों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। श्रम विभाग द्वारा मौके पर ही 45 निर्माण श्रमिकों का नया पंजीकरण एवं ई-श्रम कार्ड बनाया गया।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं जैसे—मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, मृत्यु व दिव्यांगता सहायता, गंभीर बीमारी सहायता और अटल आवासीय विद्यालय योजना के बारे में विस्तार से बताया। वहीं उद्योग विभाग ने 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0' की जानकारी दी।

इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंकज कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ डॉ. हीरा लाल, उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त राजधारी गौतम, इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के प्रोजेक्ट हेड देवदास, स्वयंसेवी संस्था मानव संसाधन एवं महिला कल्याण तथा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad