विधायक ने 1 करोड़ 40 लाख रुपए के लागत की पांच विभिन्न मार्गों के इंटरलॉकिंग कार्य का किया शिलान्यास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 25, 2026

विधायक ने 1 करोड़ 40 लाख रुपए के लागत की पांच विभिन्न मार्गों के इंटरलॉकिंग कार्य का किया शिलान्यास

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की कड़ी को गति प्रदान करते हुए रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बुधवार को खनाव स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी में ग्राम प्रधान पारसनाथ यादव की उपस्थिति में लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपए के लागत की पांच विभिन्न मार्गों के इंटरलॉकिंग कार्य का विधिवत हवन पूजन के साथ शिलान्यास किया। शिलान्यास किए गए कार्यों में ग्रीन वैली कॉलोनी खनाव में डॉ. उमाशंकर वर्मा के घर से डॉ. रामसखा के घर तक, मनियारीपुर में कलारी पटेल के घर से मग्गू पटेल के घर तक, हरिहरपुर में सनतकान्त पटेल के मकान से डीहबाबा मंदिर होते हुए पिच रोड तक, डाफी में स्वास्तिक बिल्डिंग मैटेरियल के पास से अरूण कुमार सिंह के मकान तक तथा विशाल नगर फेज-1 में प्रेम प्रकाश के घर से मनोज पाठक के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शामिल है। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान पारसनाथ यादव ने किया। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इन सड़कों के बनने से कॉलोनी एवं गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा बरसात में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। इस दौरान अजित पटेल,उमेश पटेल,मानस सिंह,अमित पटेल, राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल, श्याम बली पटेल, एक्सीयन प्रकाश कुमार, ठेकेदार जय सूर्यकांत तिवारी, शिव प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, प्रियांशु सिंह, आनंद विजय सिंह, अमित सिंह, डॉ. एच. एल. सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, उमेश सिंह, आनंद सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad