रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अखरी निवासी सक्रिय सदस्य कैलाश सिंह पटेल दरोगा के आवास पर हर घर झंडा एवं नेम प्लेट अभियान का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार झंडा एवं नेम प्लेट लगाकर विधायक सुनील पटेल ने पार्टी के प्रमुख अजेंडे सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकारों की रक्षा और व्यवस्था परिवर्तन के साथ शोषितों, पिछड़ों, मजदूर और किसान वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को बताया। विधायक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पहचान देना और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना है। साथ ही सोनेलाल पटेल की विचारधारा एवं संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के मनोबल को बढ़ाने के साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई में सहभागिता सुनिश्चित करने की उपस्थित लोगों से अपील की। विधायक सुनील पटेल ने कहा, हर घर झंडा और नेम प्लेट अभियान कार्यकर्ताओं को पहचान देगा। सामाजिक न्याय की लड़ाई में सबकी सहभागिता जरूरी है। इस दौरान अजीत पटेल, उमेश पटेल, आदर्श पटेल, राजकुमार कश्यप, संदीप पटेल, विनय पटेल, ईश्वरी नारायण पटेल, बृजेश पटेल, अमित पटेल, निलय पटेल, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment