भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा खेत बचाओ अभियान का आयोजन, 115 किसानों ने लिया भाग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 7, 2026

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा खेत बचाओ अभियान का आयोजन, 115 किसानों ने लिया भाग

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा खेत बचाओ अभियान का आयोजन रैमला एवं सीवों ग्रामसभा, चिरईगांव विकास खंड में किया गया, इसमें 88 पुरुष एवं 27 महिला सहित कुल 115 किसानों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद शाहिद ने किसानों को मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा जैविक खाद के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित पोषण प्रबंधन से खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है। किसान जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. स्वाति शर्मा ने प्राकृतिक खेती एवं खाद्य प्रसंस्करण विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के महत्व तथा जैविक खादों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण एवं विपणन द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के उपाय भी बताए। इस अवसर पर संस्थान द्वारा विकसित ‘काशी एजो बीसी’ पाउडर जैव उर्वरक का किसानों को निःशुल्क वितरण किया गया एवं इसके उपयोग विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। किसानों को उन्नत सब्जी किस्मों, गुणवत्तापूर्ण बीजों एवं नवीन उत्पादन तकनीकों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से डॉ. मोहम्मद शाहिद, डॉ. स्वाती शर्मा, श्री अभिनव शर्मा एवं श्री आकर्ष कुमार राय उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से डॉ. राहुल सिंह ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया तथा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान किया। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के एडीओ (कृषि) श्री विनीत कुमार ने किसानों को खेती में मिट्टी की जांच के महत्व के बारे में बताया। कृषि विभाग से सुश्री तृप्ति सिंह एवं श्री निहाल शरण, तकनीकी सहायकों ने विभागीय योजनाओं एवं किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, संतुलित पोषण प्रबंधन एवं जैविक फसल उत्पादन के प्रति जागरूक कर टिकाऊ सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad