बरेका के पांच स्केटरों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, राज्य स्तर पर जीते 18 पदक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 4, 2026

बरेका के पांच स्केटरों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, राज्य स्तर पर जीते 18 पदक

 
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) की रोलर स्पीड स्केटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 12वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण सहित 18 पदक जीते। यह प्रतियोगिता 22 से 26 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुई थी, जिसमें वाराणसी जनपद की ओर से बरेका अकादमी के नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पदक विजेताओं में फर्जाम हुसैन ने 3 स्वर्ण, रुद्रांश विश्वकर्मा ने 2 स्वर्ण, निहिरा त्रिपाठी ने 2 स्वर्ण, इशिका उपाध्याय ने 1 स्वर्ण और 2 रजत, अक्षय दीप उपाध्याय ने 1 स्वर्ण और 2 रजत, अर्चना उपाध्याय ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य तथा आकर्ष श्रेष्ठ ने 1 कांस्य पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बरेका के पांच खिलाड़ियों निहिरा त्रिपाठी, अक्षय दीप उपाध्याय, इशिका उपाध्याय, फर्जाम हुसैन और अर्चना उपाध्याय का चयन राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 5 से 15 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होगी। टीम के कोच फर्जाम हुसैन रहे, जबकि मैनेजर के रूप में सीमा और अभिषेक उपाध्याय ने भूमिका निभाई। इस उपलब्धि पर संस्थान सचिव आलोक सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की और जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad