लगेगा जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला, जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 27, 2026

लगेगा जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला, जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

 

चन्दौली जनपद में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 30 नवम्बर, 2026 को सकलडीहा पीजी कॉलेज में किया जाएगा। इस वृहद रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के पश्चात पोर्टल पर मेले से संबंधित विवरण प्रदर्शित होगा, जिसके आधार पर अभ्यर्थी प्रतिभाग करने हेतु आवेदन कर सकेंगे।

इस रोजगार मेले में विजन इंडिया प्रा०लि०, सुब्रोस प्रा०लि०, आनन्दी सोलर एनर्जी प्रा०लि०, महादेव हनुमत विजय प्लेसमेंट सर्विस, सिस्का इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट इंटरप्राइजेज तथा जे०पी० बी०एम०जी० एम०के०टी० प्रा०लि० सहित लगभग 50 से अधिक नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं पात्रता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आई०टी०आई० तथा कौशल विकास मिशन के समस्त उत्तीर्ण ट्रेडों के अभ्यर्थी प्रतिभाग के पात्र हैं। अभ्यर्थियों को समस्त मूल शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, अद्यतन बायोडाटा एवं चार पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ साथ लाना अनिवार्य है। समस्त अभ्यर्थी प्रातः 10:00 बजे सकलडीहा पीजी कॉलेज स्थित आयोजन स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad