मोहनसराय किसान संघर्ष समिति ने लोकबंधु राजनारायण के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 23, 2026

मोहनसराय किसान संघर्ष समिति ने लोकबंधु राजनारायण के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी मोहनसराय किसान संघर्ष समिति ने लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर उनके पदचिन्हों पर चलकर किसानों के वैधानिक अधिकार की रक्षा का ऐलान किया। रविवार को बैरवन में समिति के तत्वावधान में संघर्ष का पर्याय लोकबंधु राजनारायण विषयक संगोष्ठी हुई, जिसमें 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। संगोष्ठी में परिवहन नगर से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता करते हुए समिति के मुख्य संरक्षक विनय शंकर राय मुन्ना ने कहा कि लोकबंधु ने भारतीय राजनीति में अक्खड़पन, फकीरपन और बनारसीयत को स्थापित किया। उन्होंने दुनिया को समाजवाद का पाठ पढ़ाया और शोषितों, वंचितों एवं उपेक्षितों की आवाज बने। उनके पदचिन्हों पर चलकर परिवहन नगर से प्रभावित किसानों की जमीन बचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। किसानों ने बैरवन, मोहनसराय एवं कन्नाडाडी में जुलूस निकालकर एकजुट होकर वैधानिक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। अध्यक्षता विनय शंकर राय ने किया, संचालन बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय एवं धन्यवाद ज्ञापन उदय प्रताप पटेल ने किया। संगोष्ठी में विजय नारायण वर्मा, मेवा पटेल, प्रेम शाह, रमेश पटेल, कल्लू पटेल, नीरज, राकेश, रवि, कल्लू यादव, बाबूलाल, अवधेश, जयप्रकाश, प्रेम पटेल, विजयशंकर, लालबहादुर, लालचंद, नरायन आदि सैकड़ों किसान शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad