भोजपुरी लोक सांस्कृतिक महोत्सव का 10 अप्रैल को आयोजन.... - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 6, 2018

भोजपुरी लोक सांस्कृतिक महोत्सव का 10 अप्रैल को आयोजन....

गाजीपुर: भोजपुरी के लोकगीत कलाकार शशांक सिंह के अथक प्रयास से सलामतपुर ,बहादुरगंज में  10 अप्रैल को भोजपुरी लोक सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें दर्जनों भोजपुरिया कलाकार शामिल होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को  भोजपुरी गायक व आयोजक शशांक सिंह "रिशु" ने दी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में गीत-संगीत, नाटक, आल्हा, बिरहा, सोरठी, पचरा, डोमकच, सोहर, झूमर के अलावा भोजपुरी के लोकरंग के सभी विधा पर प्रस्तुति की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि युवा हृदय सम्राट विशाल सिंह 'चंचल' एमएलसी शिरकत करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि राकेश तिवारी होंगे। इस अवसर पर लोक भाषा भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु एमएलसी से निवेदन किया जाएगा। वहीं भोजपुरी गीत-संगीत में बढ़ रही अश्लीलता पर सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में भोजपुरी मंच के समर सिंह के साथ भावना सिंह, परी पांडेय, मोहन राठौर, सोनी सिन्हा, मनोहर सिंह, बलवंत सिंह, मुकेश सिंह आदि चर्चित भोजपुरी कलाकार शामिल हुए।

                                                    रिपोर्ट: विवेक सिंह


No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad