ऐसा क्या! .....विद्युत कर्मी होंगे हड़ताल पर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 5, 2018

ऐसा क्या! .....विद्युत कर्मी होंगे हड़ताल पर

गाजीपुर। निजीकरण के खिलाफ आंदोलित विद्युत कर्मी अपने आंदोलन को और तेज धार देने में जुट गए हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मंडल कार्यालय परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन के 18 वें दिन गुरुवार को बताया गया कि नौ अप्रैल से सभी विभागीय कर्मी 72 घंटे के लिए  हड़ताल पर चले जाएंगे। समिति के गाजीपुर संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि छह अप्रैल की दोपहर एक बजे आमघाट गांधी पार्क से बाइक जुलूस निकलेगा और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क पर समाप्त होगा। उस मौके पर प्रशासन के जरिये मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित होगा। उसके बाद आठ अप्रैल की शाम छह बजे जनजागरण के लिए मशाल जुलूस निकलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लाख कोशिश कर ले लेकिन कर्मचारी एकजुट हैं और बगैर अपने लक्ष्य की पूर्ति वह आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। धऱना-प्रदर्शन में शामिल इंजीनियरों में एसके सिंह, एके सिंह, आशीष गुप्त, महेंद्र प्रसाद, शिवम राय, अभिषेक राय, अमित कुमार, रोहित कुमार, चंद्रमा प्रसाद, रत्नेश जायसवाल, संतोष कुमार के अलावा मिथिलेश यादव, नीरज सोनी, प्रेमचंद, जितेंद्र गुप्त, चित्रसेन, इंतजार अहमद, विनय तिवारी, विष्णु राय, राकेश चौधरी, अजय विश्वकर्मा, राम अवध राम, अंसार अली, आरएन सिंह, पंकज सिंह, शशिकांत, जयप्रकाश, अरविंद कुशवाहा, जितेंद्र, भानु, रामदुलार, शाहिद, सुनील, अनिल गुप्त, एके सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, बिजेंद्र यादव, अभिमन्यु यादव, बलवंत यादव, बृजेश आदि थे। अध्यक्षता इं. एसएन मौर्य तथा संचालन विजय शंकर राय ने किया।


No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad