
गाजीपुर: दिलदारनगर जीव पुर के पूर्व विधायक व समाजवादी जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. अवधेश नारायण सिंह (92) वर्ष का आज सुबह 6:00 बजे देहांत हो गया। वह विगत दो माह से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत की खबर फैलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। भारी संख्या में समर्थक उनके पैतृक आवास पर पहुंच गये हैं। सजपा के पुरोधा व पूर्व विधायक रहे लोकप्रिय नेता अवधेश नारायण सिंह का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया, वह लम्बी बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी मृत्यु की खबर सुन लोग हतप्रभ रह गये। नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत ग्रामीणों का उन्हें देखने के लिए तांता लगा रहा। बता दें कि 92 वर्षीय पूर्व विधायक दिलदारनगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके थे तथा अंत तक सजपा में ही रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों ने दलीय निष्ठा से ऊपर उठकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी मौत से व्यथित उनके छोटे पुत्र व सपा सांसद अरविंद सिंह ने कहा कि बाबूजी की मौत से अपूर्णनीय क्षति हुई, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। रजी अहमद ने कहा कि निश्चित रुप से मास्टर साहब की मृत्यु से जनपद को हानि हुई है। इस दौरान जनार्दन सिंह, देवप्रकाश सिंह, अंजनी सिंह अशोक सिंह, रामशकल सिंह, दीनानाथ राय समेत सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। अंतिम संस्कार चोचकपुर घाट पर सायं 4:00 बजे होगा।
IBN SAMACHAR
रिपोर्ट-रामअशीष शर्मा
No comments:
Post a Comment