गाजीपुर। जिले की मिट्टी से जुड़े लोकप्रिय गायक मुकेश सिंह ने यूट्यूब चैनल पर अपने भोजपुरिया अंदाज में गीतों के सुरों का जादू बिखेरा है जिसे बहुत अधिक संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग पसंद कर रहे हैं। इसमेंं उनका गीत ’हमरा सवांग से' https://youtu.be/I24XYtQ9BPc काफी सुर्खियों में है। इसी कड़ी मे उनका एक और गीत 'मिलल मरद करिहठा' https://youtu.be/LSMExdFpoVE भी यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। द्विअर्थी व फूहड़ गाने गाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले गायकों से अलग शैली के गायक मुकेश कहते हैं कि ‘भोजपुरी भाषा में इतनी मिठास है कि लोग सुनने के बाद ही उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। आवश्यकता है कि अपनी परंपरा और विरासत से जुड़ी चीजों को दुनिया के हर कोने में पहुँचाया जाय। भाषाई मिलन और पारस्परिक सामंजस्य के लिए संगीत से बढ़ कर और कोई चीज नहीं हो सकती।
रिपोर्ट:विवेक सिंह
रिपोर्ट:विवेक सिंह


No comments:
Post a Comment