नंदगंज /गाजीपुर: देवकली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी रामनगीना यादव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद क्षेत्र और विभाग के लोगों ने विदाई समारोह में उनके कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समोराह को सम्बोधित करते हुए देवकली ब्लॉक प्रमुख माधुरी यादव ने कहा कि समाज में व्यक्ति को जिस पद की जिम्मेदारी मिले उसका निर्वहन निष्ठापूर्वक करना चाहिए। सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है जिससे हर कार्यरत व्यक्ति को गुजरना होता है परन्तु उसके द्वारा किया गया कार्य जनता के बीच सदैव जीवित रहता है। खण्ड विकास अधिकारी का पद ग्रहण करते हुए आशा यादव ने कहा कि आप सभी का सहयोग मिला तो सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समय-सीमा मेंं पूरा करने का प्रयास करुंगी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव, फेंकन, जोखन यादव ने भी अपने विचार ब्यक्त किये। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अशोक यादव, एपीओ संगीता सिंह, अर्चना सिंह, राणा यादव, आजाद खान, गनेश सिंह, विशेश्वर प्रधान, मुन्ना सिंह सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे। संचालन मनोज चौबे ने किया।
रिपोर्ट: विवेक सिंह
रिपोर्ट: विवेक सिंह


No comments:
Post a Comment