गांव-गरीब भाजपा के एजेंडे में नही है: पृथ्वीपाल यादव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2020

गांव-गरीब भाजपा के एजेंडे में नही है: पृथ्वीपाल यादव

 दर्जनों की संख्या में दलित सपा में शामिल, जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने सभी को दिलाई सपा की सदस्यता

रिपोर्ट-संतोष यादव

सुल्तानपुर। भाजपा झूठ बोलकर राज कर रही है। उसकी नीतियां किसान नौजवान विरोधी है। गांव गरीब भाजपा के एजेंडे में नही है। सर्व समाज का भला समाजवादी पार्टी की सरकार में ही हो सकता है। यह बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने विभिन्न दलों से सपा में शामिल होने आए लोगों के स्वागत दौरान कही। गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष  समाजवादी कुनबा बढ़ाने में जोर शोर से जुटे हैं। लगातार पार्टी कार्यालय पर विभिन्न समाज से जुड़े लोगों को सपा से जोड़ने की उनकी मुहिम जारी है। मंगलवार को दर्जनों की संख्या में अनुसूचित जाति , पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने सभी का स्वागत करते हुए उनके मान सम्मान का भरोसा दिया। लम्भुआ विधानसभा महासचिव लंभुआ पप्पू के संयोजन में समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में मुकेश कनौजिया शकील अहमद, अहमद रजा, त्रिपुरेश विश्वकर्मा, साहब अब्दुल कर्रार, जगदीश रजक, सुभाष रजक, श्रीकांत रजक, संदीप यादव, यशवंत साहू, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार रजक, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अखिलेश रजक, राम तीरथ रजक, राम सूरत रजक, अर्जुन रजक, उदय राज, सहित दर्जनों नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव एवं महासचिव सलाउद्दीन अहमद ने नवागंतुक लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया। शामिल लोगों ने वर्ष 2022 में यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार लाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, अफजाल अंसारी, कोषाध्यक्ष सूर्यलाल यादव, नगर अध्यक्ष राजू चौधरी जी, यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सुमेर सिंह भारतीय, श्री संतोष राणा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad