राजभर समाज ने मनाया धूमधाम के साथ सपा संस्थापक का 82 वाँ जन्म दिन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 22, 2020

राजभर समाज ने मनाया धूमधाम के साथ सपा संस्थापक का 82 वाँ जन्म दिन

 

रिपोर्ट-गोपीनाथ चौबे

बलिया विधान सभा क्षेत्र रसडा अन्तर्गत कोटवारी मोड के रसडा बाजार मे हरे राम राजभर के दरवाजे पर राजभर समाज एवं अन्य वर्ग के लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक  मुलायम सिंह यादव का 82 वाँ जन्म दिन बहुत धूमधाम से मनाया गया।राम दुलार राजभर पूर्व मंत्री के साथ सपा के कद्दावर युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने संयुक्त रूप से केक काट कर अपने प्रिय नेता के दीर्घायु जीवन की मंगलमय कामना के साथ जन्म दिन की हार्दिक बधाई दी। 

 कार्यक्रम में मनोज राजभर हरे राम राजभर, मनीष राजभर, नितिन मसीह, उतीर्ण कुमार पाण्डेय, लक्ष्मण यादव,सहित राजभर एवं अन्य समाज के सैकड़ों महिला एवं पुरूष शामिल रहे।जन्म दिन पर उपस्थित सभी लोगों ने नेता जी के सामाजिक न्याय के संघर्ष को जारी रखते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad