चकिया चन्दौली समाजवादी पार्टी चकिया विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित निर्भय दास हनुमान मंदिर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्म दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया।जिसमें मुख्य रुप से पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने नेताजी के लंबी उम्र होने और स्वस्थ रहने कि ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि नेताजी हमेशा गरीब मजदूर किसान नौजवान और महिलाओं को न्याय व सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे है और देश के रक्षा मंत्री बन कर के देश के सैनिकों का सम्मान बढ़ाने का काम किया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का जितना विकास नेताजी और अखिलेश जी के सरकार में हुआ उतना विकास कार्य आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ।
इस दौरान पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नेता जी के जन्म दिवस की खुशियां मनाई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभु नारायण यादव, मुस्ताक अहमद खान,अनिल मिश्रा, पिंटू बाबा, त्रिलोकी पासवान, राकेश मोदनवाल,मृत्युंजय पांडे, महेंद्र सिंह,दशरथ सोनकर, सुनील सिंह,अजय मौर्य,रवि प्रकाश चौबे, राम लाल यादव,संजय यादव, संतोष यादव,रामबरन निषाद आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment