पति पत्नी की मौत बेटा भर्ती,जहरीली चाय पीने से हुई घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 23, 2020

पति पत्नी की मौत बेटा भर्ती,जहरीली चाय पीने से हुई घटना

मध्यप्रदेश अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में चाय पीने  से पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं बेटे की हालत गम्भीर बतायी जा रही है जिसका उपचार किया जा रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मामला जिले के मुंगावली के कछियाना मोहल्ले का है। जहां किशन सेन 70 वर्ष व पत्नी कोमल 65 वर्ष सुबह चाय बना रहीं थीं। बताया जाता है कि उनको आंखों से कम दिखाई देता था। इस कारण से वह चाय पत्ती की जगह चाय बनाने में जहरीला पदार्थ डाल बैठीं। जिस पर चाय  पीने से सेन दम्पत्ति की हालत अचानक बिगडने लगी। दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने किशन सेन और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया जबकि मृतक दम्पत्ति के बेटे का इलाज चल रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad