मुख्यमंत्री ने फोन पर मुलायम सिंह को दी जन्मदिन की बधाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 22, 2020

मुख्यमंत्री ने फोन पर मुलायम सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

 

लखनऊ समाजवादी पार्टी  के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है।जिस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में विविध आयोजन किए हैं। इसी क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को फोन करके बधाई दी तथा उन्हें स्वस्थ होने की कामना की। बताया गया कि मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है इसलिए उनका आयोजन में शामिल होना अभी तय नहीं है। बता दें 14 अक्टूबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे उन्‍हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालांकि वे वहां से स्वस्थ होकर लौट आये है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad