दो साधुओं की मौत तीसरे की हालत गम्भीर,आश्रम में चाय पीने के बाद बिगड़ी हालत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 22, 2020

दो साधुओं की मौत तीसरे की हालत गम्भीर,आश्रम में चाय पीने के बाद बिगड़ी हालत

मथुरा जिले के गोवर्धन कस्बे में मुकुट गिरराज बाग के पीछे एक आश्रम में चाय पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में दो साधुओं की मौत हो गई जब कि तीसरे की हालत गंभीर है जिनका इलाज चल रहा है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि तीनों साधु आश्रम में चाय बना कर पीये उसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।जिससे गुलाब सिंह 60 एवं श्याम सुन्दर 62 वर्ष की मौत हो गयी वहीं रामबाबू का इलाज चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने बताया कि गुलाब सिंह छाता कोतवाली के दलौता गांव के मूल निवासी थे जबकि श्यामसुन्दर और अस्पताल में भर्ती रामबाबू पैंठा थाना गोवर्धन के निवासी हैं। डा0 गौरव ग्रोवर ने बताया कि पोस्टमार्टम पैनेल के द्वारा विडियोग्राफी के साथ कराया जा रहा है तथा घटनास्थल से बरामद सामान की फोरेन्सिक टीम द्वारा जाचं के लिए नमूने लिये गये हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad