युवा नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 24, 2020

युवा नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

             

बिहार के भोजपुर में आरजेडी के युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का एक सनसनीखेज समाचार प्राप्त हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवा नेता रवि यादव 25 वर्ष थाना आयर निवासी भेडरी किसी श्राद्धकर्म में गए थे। लेकिन रात में वह वापस घर नहीं लौटे। तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, इसी क्रम में  गढ़हनी थाना क्षेत्र में रवि का शव बरामद हुआ। जिसको लेकर आक्रोशित लोगों ने आरा पिरो सासाराम मार्ग को जाम कर दिया। घटना और चक्का जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad