जौनपुर जिले में स्कूल से लौट रही शिक्षिका को एक युवक ने पहले गोली मारी फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि शिक्षिका का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के सोरैया गांव निवासी 25 वर्षीय शिक्षिका रामधारी शिक्षण संस्थान शेरा पट्टी खुटहन में पढ़ाती है, प्रतिदिन की तरह वह स्कूल से पढ़ा कर घर लौट रही थी उसी दौरान बाइक से आए एक युवक ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी तथा दूसरे तमंचे से अपने को भी उड़ा लिया। बताया जाता है कि इस घटना के बाद युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अंकुल घुघरी सरपतहां सुल्तानपुर के रूप में हुई है।घटना के बाद शिक्षिका के परिजनों में कोहराम मच गया।घायल शिक्षिका की हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment