मनरेगा मजदूरों हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 18, 2021

मनरेगा मजदूरों हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

 वाराणसी रोहनिया- आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर आशा ट्रस्ट व मनरेगा मजदूर यूनियन के तत्वाधान में  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार राजातालाब में किया गया ।कार्यशाला में मजदूरों ने बताया कि उनको काम मिलने में कठिनाई हो रही है,मनरेगा अंतर्गत भुगतान में भी समस्या है,मजदूरों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा अंतर्गत साल में औसतन केवल 23 दिनों का काम मिला है ये स्थिति तब है जब हम कोरोना जैसी महामारी से घिरे हुए है ।कार्यशाला में बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र पटेल ने कहा कि मनरेगा कानून की वजह से मजदूरों का पलायन रुका,लॉक डाउन के समय मे मनरेगा ही था जिसने अर्थव्यवस्था को पटरी पर बनाये रखा ।मनरेगा अंतर्गत कुछ खामियां भी है जिसको दूर करने की आवश्यकता है।भुगतान की समस्या लगातार बनी हुई है,काम मांगने पर भी लोगों को काम मिलने में कठिनाई हो रही है।खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि काम के दौरान ही मस्टररोल भरा 

जाए जिससे मजदूरी भुगतान में आसानी हो,उन्होंने कहा कि मजदूर अगर काम की मांग करेंगे तो काम देना ही पड़ेगा।उन्होंने कहा कि जिन मजदूरों का जॉबकार्ड नही बना है सभी लोग अपना जॉब कार्ड बनवा ले ताकि उनको काम मिल सके। मजदूरों ने सरकार से मांग किया कि उनको साल में कम से कम दो सौ दिनों का काम,एक दिन की मजदूरी 600 रुपये,सभी मनरेगा मजदूरों का राशन कार्ड व स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाए,सभी 55 वर्ष से ऊपर के मजदूरों को पेंशन दिया जाना सुनिश्चित किया जाए ।कार्यशाला का संचालन मनरेगा मजदूर यूनियन के सुरेश राठौर ने किया ।इस अवसर पर बाबू अलीसाबरी,रेनु,श्रद्धा,प्रियंका,नेहा,सरस्वती,बच्चुन,दुर्गावती,राजेन्द्र,गुड़िया,विमला,राजकुमारी,निर्मला,आशा,मंगरा,देई,अनीता,सरिता,कमला,अंजू,पूजा,शीला,सुशीला,देवी,मनबाशा,कंचन,चंदा,नवीना,प्रेमा,बाले,मनभावती,शंकर,शीला,उर्मिला,संजू,काजल,शांति,बदामा,मुश्तफ़ा,अजय,अलीहसन,गुंजन,मंजूआदि लोग शामिल हुए ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad