रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती
नौगढ़ चंदौली क्षेत्र के मझगांवा गांव में मेले के दौरान दंगल का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह ने फीता काटकर किया।दंगल में बाहर से आए पहलवान एवं क्षेत्र के पहलवानों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं को दिखाया।जिसमें रवि शंकर पहलवान ने अच्छे दांव पेंच दिखाते 10 हजार की कुश्ती मारी।वही धर्मेंद्र यादव, खलील, मनोहर यादव,शमशेर आदि पहलवानों ने अपनी कला को प्रदर्शित किया।पहलवानों का हौसला अफजाई करते हुए पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि कुश्ती रियाज की चीज होती है जिसका दमखम बना रहता है और दावपेंच का माहिर होता है वह अच्छा प्रदर्शन करता है।इस अवसर पर मोहम्मद आजाद, पन्नालाल भारती, ईश्वर प्रसाद, उपेंद्र चौबे, भोला यादव, नखडू प्रसाद, मेवा लाल मौर्या, लालता प्रसाद, पीएन यादव, अजय तिवारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रधान विमलेश ने किया।

No comments:
Post a Comment