प्रेमी युगल का शव नाले में मिला,फैली सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 31, 2021

प्रेमी युगल का शव नाले में मिला,फैली सनसनी

                  

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र में घर से गायब प्रेमी युगल का शव नाले से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।सूत्रों के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव के ही एक युवती से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था।दोनों की शादी के खिलाफ परिजन थे।बीती रात युवती खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गयी,सुबह जब परिजन उठे तो वह अपने कमरे म़े नहीं मिली।उधर युवक भी अपने घर से गायब था।जिस पर दोनों के परिजनों ने खोजबीन शुरू की तभी उन्हें पता चला कि गांव के बाहर नाले में दोनों का शव पड़ा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।थानाध्यक्ष जेपी सिंह के अनुसार शव पर चोट के निशान नहीं हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad