इटावा के फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में एक मकान मालिक दारोगा के बेटे के द्वारा महिला सिपाही के साथ ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएसपी डा.ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर उक्त युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीडित सिपाही के अनुसार बताया गया कि आरोपी मकान मालिक के बेटे ने दो वर्ष पहले कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और आरोपी ने अपने मोबाइल में अश्लील तस्वीरे कैद कर ली जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा और पैसों की मांग करता रहा।पीड़ित सिपाही की शिकायत पर युवक के खिलाफ धारा 376,506,328 व 3(2)ट एससी/एसटी एक्ट और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment