चकरोड से अतिक्रमण हटाया, एसडीएम मीणा की कार्यवाही से ग्रामीणों मेंं प्रसन्नता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

चकरोड से अतिक्रमण हटाया, एसडीएम मीणा की कार्यवाही से ग्रामीणों मेंं प्रसन्नता

                  

रिपोर्ट-फरीदुद्दीन

चन्दौली धानापुर विकास खण्ड के नेगुरा गांव में आराजी न0 110 रकवा 62-1/2 डी मौजा नेगुरा अभिलेख में चकरोड दर्ज है।  गांव के कतिपय लोगों ने इसे कब्जे मे लेकर फसल की बुआई कर अतिक्रमण  किए हुए थे।नेगुरा निवासी शैलेन्द्र पांडेय  इस बाबत कई सालों से प्रशासन से गुहार लगा रहे थे परन्तु अतिक्रमण नही हटा और आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। अतिक्रमण कारियों से लडाई जारी रखते हुये शैलेन्द्र ने सकलडीहा एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा से गुहार लगायी। एसडीएम ने कागजातों का अवलोकन करने के बाद अतिक्रमण का मामला देख क्षेत्रीय लेखपाल ,कानूगो से आख्या मंगायी और अतिक्रमण का मामला उजागर होने पर लेखपाल, कानूगो को स्थानीय थाना धानापुर की मौजूदगी मे  अतिक्रमण हटाने और मार्ग मे मिट्टी डालकर आवागमन जारी करने का आदेश पारित किया।सोमवार को मय फोर्स धानापुर पुलिस राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाकर मार्ग मे मिट्टी डालने के बाद राहगीरो के लिये रास्ता खोलवा दी।एसडीएम मीणा द्वारा नेगुरा गांव वासियों के साथ न्यायसंगत कार्यवाही किये जाने पर गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्याप्त की है ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad