चार पशु तस्करों के कब्जे से 13 राशि गोवंश बरामद, तीन गाड़ियां जब्त - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 9, 2021

चार पशु तस्करों के कब्जे से 13 राशि गोवंश बरामद, तीन गाड़ियां जब्त

                  

चकिया चंदौली स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के पीतपुर पुलिया के पास से चार व्यक्तियों को पकड़कर उनके कब्जे से 13 राशि गोवंश बरामद किया है साथ ही पुलिस को 2 पिकअप वाहन और एक मैजिक वाहन बरामद करने में सफलता मिली है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व टॉप 10, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम द्वारा यह गिरफ्तारी व बरामदगी की गई है।पुलिस ने इस प्रकरण पर धारा 3/5ए/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम दर्ज किया है पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नाम गोविंद कुमार निवासी मझियार पहाड़ थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर, भीम पासवान निवासी शिव रामपुर थाना चांद जनपद भभुआ बिहार,अरुण कुमार पटेल निवासी भरतपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी व रोहित कुमार निवासी गंगेश्वरनाथ थाना चुनार मिर्जापुर बताया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र राय, हेड कांस्टेबल रामसमुझ सिंह, हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव, कांस्टेबल चंद्रदेव, कांस्टेबल वीर बहादुर तथा रिक्रूट कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad