ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत,शादी समारोह से लौट रहे थे लोग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 9, 2021

ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत,शादी समारोह से लौट रहे थे लोग

छत्तीसगढ़ दांतेवाड़ा में मंगलवार देर रात एक ट्रैक्टर के पलट जाने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की जान चली गयी।हादसे में एक युवक का शव बुद्धवार को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला जा सका।बताया गया कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।घायलों को एम्बुलेंस से दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सुबह जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर को सीधा करवाया गया।जानकारी के मुताबिक रेंगुनार गांव के रहने वाले ग्रामीण बड़े गुडरा के कुंजाम पारा में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गये हुए थे।लौटते समय ट्रैक्टर मोखपाल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad