शिवाजीनगर उद्यान नम्बर 2 को हर्बल पार्क के रूप मे विकसित करेगी प्रबोधिनी फाउण्डेशन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 12, 2021

शिवाजीनगर उद्यान नम्बर 2 को हर्बल पार्क के रूप मे विकसित करेगी प्रबोधिनी फाउण्डेशन

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी शिवाजीनगर उद्यान में दर्जनो औषधी आधारित पौधों का वृक्षारोपण प्रबोधिनी फाउण्डेशन के तत्वाधान मे महासचिव विनय शंकर राय के नेतृत्व में हुआ । प्रबोधिनी फाउण्डेशन के महासचिव विनय शंकर राय ने कहा कि प्रबोधिनी फाउण्डेशन की प्रबन्ध समिति ने शिवाजीनगर उद्यान नम्बर 2 को हर्बल पार्क के रूप मे विकसित करने का संकल्प लिया है। जिसके तहत पीपल, पारिजात , नीम , गिलोय , तुलसी , आवला , जामुन , सैजन,  सम्मी, श्रीफल(बेल), मीठी नीम, मेहदी के दर्जनो पौधों का आज संरक्षण के संकल्प सहित ट्री गार्ड के साथ लगाया गया । पेडों की सेवा एवं सुरक्षा का संकल्प संकठा सिह एवं शिवबचन राय ने लिया। डा के एन पाण्डेय ने कहा कि आज कोरोना के संक्रमण मे आयुर्वेद की उपयोगिता ने हर्बल पार्क के महत्व को दुनिया को समझा दिया है , स्वस्थ एवं निरोग रहने के लिये आशानी से शुद्ध औषधिया लोगो को उपलब्ध हो जाय इसके लिये इस उद्यान को आयुर्वेदिक औषधियों का हब बनाया जायेगा , आज भी इस पार्क से सैकडों लोग गिलोय , पारिजात , तुलसी एवं नीम इत्यादि की औषधी नि:शुल्क ले जाते हैं, अब इसको और बृहद स्वरूप दिया जायेगा । संकठा सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा जो पर्यावरण संतुलन के बिना कोरा सपना है, पर्यावरण संतुलन करके ही निरोग एवं स्वस्थ रहा जा सकता है । औषधी आधारित पौधे पूर्वाचल के विभिन्न गावो मे संरक्षण के संकल्प के साथ प्रबोधिनी फाउण्डेशन लगवायेगी , जिससे पर्यावरण भी संतुलित होगा और औषधी की सर्वसुलभता भी रहेगी , वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व विनय शंकर राय "मुन्ना" ने किया तथा प्रमुख रूप से डा के एन पाण्डेय, संकठा सिह, शिवबचन राय, अनिलेश राय, अस्वस्त राय, पारस नाथ सिह, भाई लाल बिन्द, अभय मिश्रा, पैजू चौधुरी, चुन्नी लाल , अशोक श्रीवास्तव की सक्रिय सहभागिता रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad