शिक्षक समस्याओं के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 6, 2021

शिक्षक समस्याओं के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक

                  

चन्दौली शिक्षकों की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को देखते हुए शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता व राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री ओमपाल सिंह के संरक्षण में आहुत की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी,जनपदों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन मंत्री उपस्थित रहे।कोविड काल में सामूहिक बैठक ना होने के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जिसमें प्रदेश के सभी शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया ।महत्वपूर्ण समस्याओं में प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहां की कोरोना के कारण दिवंगत शिक्षकों अनुग्रह राशि पर चर्चा की गई साथ ही जनपदों में लंबित कार्य जैसे प्राधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, जिले के अंदर स्थानांतरण एक( ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक)पारस्परिक स्थानांतरण, विद्यालयों में एनजीओ के बढ़ते हस्तक्षेप,चयन वेतनमान आदि कई गंभीर मुद्दों पर विचार किया गया। प्रांतीय महामंत्री भगवती सिंह ने कहा कि इन सभी समस्याओं पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलकर, इसका समाधान करेगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने कहा कि शहीद हुए सभी शिक्षकों के साथ उनकी पूरी सान्त्वना है उन्होंने कहा कि दिवंगत शिक्षकों के नाम पर उनके स्मरण हेतु एक-एक  पौधा लगाया जाए और उसकी पूरी देखभाल की जाए साथ ही शिक्षक समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाए इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह संयुक्त मंत्री संतोष मौर्या शशांक पाण्डेय,मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव,इम्तियाज खान,प्रमोद कुमार मीनाक्षी दीक्षित सहित कई लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad