ट्रेन से कट कर 6 लोगों की दर्दनाक मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 10, 2021

ट्रेन से कट कर 6 लोगों की दर्दनाक मौत

                  

छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले में आज एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया गया कि मृतक एक ही परिवार के हैं और महासमुंद के बेमचा के रहने वाले हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना आज सुबह इमलीभाठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी की बताई जा रही है। लोगों ने जब पटरियों पर बिखरे शवों को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में महिला व उसके 5 बच्चे बताए जा रहे हैं, पुलिस मौत के कारणों को ढूंढ रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad