मऊ के सदर विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश पर 24 करोड़ लागत की भूमि को भारी पुलिस बल के साथ कुर्क कर लिया गया।बताया गया कि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद स्थित जमीन को मुख्तार अंसारी ने 2015 में अपनी मां राबिया बेगम के नाम से लिया था,बाद में वह जमीन उनके पुत्रों के नाम वसीयत के माध्यम से आ गई। दक्षिण टोला थाने में मुख्तार अंसारी के नाम से गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अवैध तरीके से अर्जित की गई 88 80 वर्ग मीटर जमीन जिसकी कीमत लगभग 24 करोड़ है, उसको भारी फोर्स के साथ कुर्क कर लिया गया।बताया गया कि उसी भूमि पर धार्मिक स्थल मस्जिद का निर्माण हुआ है जिसे प्रशासन ने जब्त नहीं किया।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment