महिला की 6 टुकड़ों में मिली लाश,डाक विभाग में थी कार्यरत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 17, 2021

महिला की 6 टुकड़ों में मिली लाश,डाक विभाग में थी कार्यरत

                 

मध्यप्रदेश ग्वालियर से लापता डाक विभाग की एक महिला कर्मचारी का शव गुना जिले के म्याना के पास रेलवे ट्रैक पर 6 टुकड़ों में पाए जाने से सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमार्टम रूम में रखने के बाद शिनाख्त की कार्रवाई की गयी तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को ग्वालियर ले गए। बताया जाता है कि ग्वालियर के पोस्ट ऑफिस में कार्यरत महिला कर्मचारी ऋतू  कडेसिया 10 जून को घर से अचानक लापता हो गई थी जिसे पुलिस खोज रही थी, इस मामले में ग्वालियर रेलवे पुलिस ने जानकारी उपलब्ध करायी की उक्त महिला ग्वालियर से गुना की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थी जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। लेकिन अगले दिन महिला का शव गुना रेलवे के म्याना स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई फिलहाल यह गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad