डीएसपी निलंबित, दुराचार का लगा था आरोप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 17, 2021

डीएसपी निलंबित, दुराचार का लगा था आरोप

बिहार गया में डीएसपी मुख्यालय पदस्थापना के दौरान कुछ वर्ष पहले एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी डीएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी डीएसपी विशेष सशस्त्र पुलिस 1  पटना में पदस्थापित हैं,इनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया गया है। गया के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पर पदस्थापना के दौरान उन पर सरकारी आवास में दलित लड़की से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा था,गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बक्सर जिले के रहने वाले डीएसपी ने गया में पदस्थापना के दौरान अपने सरकारी आवास में जबरदस्ती एक दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया, इस घटना को लेकर महिला थाने में आईपीसी की धारा 376,376a पाक्सो एक्ट एससी/ एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी की गिरफ्तारी के आदेश के बाद आज गृह विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad