घूस लेते BEO गिरफ्तार,विजिलेंस टीम ने दबोचा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 22, 2021

घूस लेते BEO गिरफ्तार,विजिलेंस टीम ने दबोचा

बिहार भोजपुर जिले के पीरों ब्लॉक में एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निगरानी टीम ने घूस लेने के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि गिरफ्तारी के वक्त प्रखंड के नारायणपुर स्थित मध्य विद्यालय के एक प्रधानाध्यापक से 80 हजार बतौर रिश्वत ले रहे थे। गिरफ्तार करने के बाद बीईओ को टीम पीरों जगदीशपुर स्टेट हाईवे तक ले गई।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि वित्तीय अनियमितता के आरोप से प्रधानाध्यापक को मुक्त करने के नाम पर बीईओ की ओर से यह राशि ली जा रही थी। शिकायतकर्ता प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व बीईओ ने उनके विरुद्ध वित्तीअनियमितता का आरोप लगाकर उनके वेतन स्थगन का पत्र वरीय अधिकारियों को लिखा था जिस से मुक्ति के लिए उसने बीईओ से गुहार लगाई थी, इस एवज में उसने बतौर रिश्वत 80 हजार की मांग की थी।इस प्रकरण की जानकारी प्रधानाध्यापक ने निगरानी टीम को दी,जिसके बाद विजिलेंस टीम ने अपने स्तर से कार्यवाही शुरू की। बताया जाता है कि रिश्वत लेते पकड़ने के लिए निगरानी टीम के अधिकारियों ने तीन दिन पूर्व से पीरों में जाल बिछाया था। सोमवार को जैसे ही अध्यापक ने बीईओ को रुपए दिए उसी समय निगरानी टीम ने दबोच लिया। टीम पकड़े गए बीईओ से पूछताछ कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad