जहरीली गैस के रिसाव से पिता पुत्रों समेत चार की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 22, 2021

जहरीली गैस के रिसाव से पिता पुत्रों समेत चार की मौत

                  

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के  राजपुर केसरिया गांव में अचानक चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र सिंह के घर के एक कमरे के नीचे बने तहखाने से राजेंद्र सिंह के अलावा उनके दोनों बेटों और एक नौकर का शव बरामद किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेजा है।प्रारंभिक जांच से पता चला कि राजेंद्र कच्ची शराब बनाकर भेजता था 1 वर्ष पूर्व भी उसके घर से 250 पेटी अवैध शराब बरामद हुई थी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से आने के बाद राजेंद्र ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर फिर अवैध शराब बनाने का काम शुरू किया था।बताया गया कि हादसे के वक्त भी वह शराब बना रहा था उसी दौरान कोई जहरीली गैस निकलने के कारण दम घुटने से यह हादसा हो गया।काफी देर के बाद जब राजेंद्र की पत्नी वहां पहुंची तो सभी को बेहोशी की हालत में देखा, हड़कम्प होने के बाद जुटे अगल-बगल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने हालात देखकर अंदाजा कर लिया था कि किसी जहरीली गैस के फैलने से ही सबकी मौत हुई है।सूचना मिलने पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक विभाग की टीम को बुलाकर मामले की छानबीन करवाई जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad