नकली सीबीआई इंस्पेक्टर गिरफ्तार,पुलिस पर झाड़ रहा था रौब - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 1, 2021

नकली सीबीआई इंस्पेक्टर गिरफ्तार,पुलिस पर झाड़ रहा था रौब

हरियाणा के जींद में पुलिस ने एक फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि हरियाणा के जींद जिले में  सफीदों पुलिस ने बताया कि ससुराल में प्रताड़ित किए जाने के बाद एक युवती अपने मायके चली गई थी, उसके पिता ने पुलिस को  शिकायत में बताया कि उनके पास अनिल  नामक व्यक्ति का फोन आया था जिसने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताया और धमकाया की बेटी को ससुराल भेज दो नहीं तो उठा लेंगे। कुछ दिन बाद उनके पास फिर फोन आया और सामने वाले ने खुद को गोहाना का पुलिस थाना प्रभारी बताया। इस बार उन्होंने उसे सफीदों पुलिस थाने में आकर बात करने के लिए कहा, इसके बाद अनिल सफीदों पुलिस थाने में आया और खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताते हुए पुलिस से लड़की वालों के ऊपर कार्रवाई के लिए दबाव बनाने लगा। जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उसके परिचय पत्र और पिस्तौल की जांच की तो दोनों चीजें फर्जी पाई गई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad