फोटो प्रतीकात्मक
जम्मू काश्मीर के कुलगाम में एक अफसर ने दुकान से प्यास बुझाने के लिए पानी की बोतल खरीदा लेकिन दुकानदार ने उन्हें गलती से एसिड को बोतल पकड़ा दिया,जैसे ही अफसर ने बोतल खोलकर मुंह में डाली उन्हें अजीब एहसाह हुआ और जलन होने लगी।हालांकि उन्होंने तुरन्त ही उसे मुंह से बाहर कर दिया।फिलहाल तहसीलदार की तबीयत ठीक है और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया।इस सम्बन्ध में बताया गया कि तहसीलदार अपनी टीम के साथ इलाके में गैरकानूनी ढ़ंग से उगाई जा रही चीजों को हटाने गये थे इसी दौरान उन्हें प्यास लग गयी और वे कुलगाम जिले के दम्हाल हाजीपुरा में पानी की बोतल खरीदने गये थे।बताया गया कि जिस दुकान से पानी खरीदे थे उस दुकान में मिनरल वाटर की बोतल में बैटरी की एसिड भी बेचने के लिए रखी गयी थी,दुकानदार गलती से उन्हें एसिड की बोतल थमा दिया।

No comments:
Post a Comment