रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चन्दौली बिहार सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत सेमर साधोपुर के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार जायसवाल ने शाहपुर गांव में मनरेगा मजदूरों को मास्क का वितरण किया और कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि कोविड-19 का टीका अवश्य लगाएं इसे लगाने से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है और यह आपको देश में चल रहे वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव लिए काफी कारगर साबित होगा। ऐसे में आप लोग घबराए नहीं और टीकाकरण अभियान में टीका अवश्य लगवाएं।उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि मास्क को हमेशा लगाएं और राशन बैंक अथवा बाजार जाते समय शारीरिक दूरी का भी पालन करें,अपने आसपास साफ सफाई रखें और अपने हाथों को और अपने बच्चों के हाथों को दिन में 5 से 6 बार साबुन से अच्छी तरह धो कर ही भोजन करें और कराएं। गांव गांव में कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा है गांव वालों को जागरूक करते हुए कहा कि जल्द ही हमारे गांव में भी टीकाकरण अभियान होगा जिसमें आप सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाना अनिवार्य है। कोविड-19 का टीका लगाने से अपने और अपने परिवार का सुरक्षित बचाव कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment