रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी मिर्जामुराद -आज पूरा देश कोरोना संकट से गुजर रहा है,स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान नाकाफी लग रहा है ।लोग त्राहि त्राहि कर रहे है,सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का अकाल पड़ा हुआ है ।लॉक डाउन की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है सबसे ज्यादा दिक्कत रोज कमाने खाने वालों को है क्योंकि घर से नही निकलने के कारण उनके घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है,ऐसे में आशा ट्रस्ट वाराणसी के सहयोग से डंगहरियाँ मुसहर बस्ती में कुल 40 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित किया गया। मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने बताया कि हमलोग राहत कार्य मे संगठन द्वारा चावल,आटा, चीनी,दाल, सरसो तेल,आलू,प्याज, नमक, बिस्किट,सेनेटरी पैड,मास्क,साबुन दे रहे है ।उन्होंने बताया कि लोगों का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने हेतु आयुर्वेदिक दवा व काढ़ा भी वितरित किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि वंचित समुदाय के बीच में खाद्य सामग्री वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।राहत कार्य मे रेनु पटेल,पूजा,निशा,नेहा,श्रद्धा,प्रियंका,मुश्तफा, अजय,रीना,आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया ।

No comments:
Post a Comment