हाईटेंशन तार के चपेट में आने से पेंटर की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 2, 2021

हाईटेंशन तार के चपेट में आने से पेंटर की हुई मौत

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-अखरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अवलेशपुर में बुधवार को मकान में पेंटिंग करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय रामप्यारे नामक पेंटर की मौके पर ही मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामप्यारे निवासी पतारी, रोहतास बिहार का रहने वाला था जो विगत कुछ दिनों से वाराणसी में किराए के मकान में रहकर पेंटिंग का काम करता था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अखरी चौकी इंचार्ज अमित यादव के साथ मे उप निरीक्षक ओपी यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad