महिला पुलिस अफसर ने लगाया रेप का आरोप,मामला दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 14, 2021

महिला पुलिस अफसर ने लगाया रेप का आरोप,मामला दर्ज

महाराष्ट्र मुम्बई में एक महिला पुलिस अधिकारी ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगाया है।बताया गया कि पवई में पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।आरोपी बैंककर्मी बताया जा रहा है।पीड़िता सहायक पुलिस निरीक्षक है उसने आरोपी पर दुष्कर्म,जान से मारने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।इस मामले में दो अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गयी है।आरोप में कहा गया है कि सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए वह महिला पुलिस अधिकारी के सम्पर्क में आया।दोनों के बीच दोस्ती और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।शादी का वादा कर आरोपी न सिर्फ कथित रूप से दुष्कर्म किया बल्कि पीड़िता को प्रताड़ित करने लगा जिससे आजिज आकर पीड़िता ने पवई पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।जहां पुलिस  बलात्कार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad