दुल्हन ने फायरिंग कर दुल्हे को पहनाई वरमाला,सोशल मीडिया पर हुआ वायरल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 1, 2021

दुल्हन ने फायरिंग कर दुल्हे को पहनाई वरमाला,सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

प्रतापगढ़ लोगों का शौक कभी-कभी चर्चा का विषय बन जाता है। जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार के दिन दुल्हन ने स्टेज पर चढ़कर  रिवाल्वर से पहले गोली चलाई उसके बाद दूल्हे को वरमाला डाला। बताया जाता है कि इस मामले का एक वीडियो

 सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चा का विषय बन गया।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी के दौरान आकर्षक मंच सजा था रात में लाल जोड़े में सजी दुल्हन जय माल के लिए घर से निकली और जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी,तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ मे रिवाल्वर थामा दी। मंच पर चढ़ते ही दुल्हन ने हर्ष फायरिंग की उसके बाद दूल्हे को वरमाला पहनाई। इस मामले का जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चा का विषय बन गया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी जेठवारा इस तरीके की किसी भी बात से इनकार किये है और उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा हुआ होगा तो संबंधित का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad