छत्तीसगढ़ जगदलपुर पुलिस ने तहसीलदार और पत्रकार बनकर लोगों से पैसे वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली तहसीलदार का आईडी कार्ड, सरकारी चालान लेटर, जाली रसीद बुक और पांच हजार रूपये बरामद हुए हैं। इन पर आरोप है कि दोनों आरोपी लॉकडाउन के दौरान फर्जी तहसीलदार बन कर व्यापारियों और शादी ब्याह करने वालों से चलानी कार्यवाही के नाम पर पैसे वसूल रहे थे, शहर के सेमरा, संजय बाजार आड़ा वाला सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों और किराना दुकानों से लॉक डाउन का उल्लंघन करने की धमकी देकर इन लोगों ने पैसे की वसूली की थी और फर्जी चालान की प्रति उन्हें सौंपी थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है।
Post Top Ad
Tuesday, June 1, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment