एसआई और हेडकांस्टेबल निलंबित, पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 1, 2021

एसआई और हेडकांस्टेबल निलंबित, पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई

                   

कुशीनगर में दो नाबालिग लड़कियों को पूछताछ के नाम पर जबरदस्ती थाने ले जाने के मामले में देवरिया के रामपुर कारखाना थाने में तैनात एक दरोगा वह हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।सूत्रों के अनुसार बताया गया कि 27 मई को खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को बगैर केस दर्ज कराएं देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाने के दरोगा और सिपाही जबरजस्ती उठा ले गये। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दोनों को थाने में कई घंटा रखने के साथ ही मारपीट भी की। इस बाबत मानव सेवा संस्थान के निदेशक राजेश मणि ने राष्ट्रीय व राज्य बाल आयोग सहित शीर्ष अधिकारियों को मामला संज्ञान में लाया।जिसके बाद देवरिया पुलिस ने गलती मानते हुए जांच करने की बात कही थी। बाद में पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad