आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत,घर में मचा कोहराम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 1, 2021

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत,घर में मचा कोहराम

                   

रिपोर्ट-मिथिलेश कुमार

शहाबगंज चन्दौली थाना क्षेत्र के परासीकलां गांव में मंगलवार की दोपहर में आकाशीय विजली गिरने से बाईस वर्षीय युवक भरत यादव की मौत हो गयी।अचानक घटी इस घटना से परिजनों में हड़कम मच गया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलाचिकित्सालय भेज दिया।मंगलवार की दोपहर में तेज आधी के साथ गरज तड़क के साथ बरसात शुरू हो गयी।घर में पानी को गिरने से रोकने के लिए परासीकलां गांव के स्व० पुरुषोत्तम यादव का पुत्र भरत यादव आंगन में लगे ग्लासपट्टी को ढकने के लिए छत पर गया।उसी दौरान गिरी आकाशीय विजली के चपेट में आ गया।तेज आवास सुनकर घर वाले जब छत पर गये तो भरत अचेत होकर पड़ा हुआ है।जांच पड़ताल करने पर देखा तो शरीर ठंडा पड़ चुका था।अचानक घटी इस घटना से परिजनों में हड़कम मच गया।युवक अपने चार भाईयों में सबसे छोटा था और घर पर रहकर मजदूरी का काम करता था।घटना की जानकारी मिलने पर भारी से संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जूट गयी।ग्राम प्रधान बहादुर यादव ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad