रायबरेली जिले के ककरहिया देवतरा में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर एक 35 वर्षीय महिला को गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसकी हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि महिला शाम को अपने दरवाजे पर बैठी थी तभी आरोपी रामखेलावन कुल्हाड़ी लेकर आया और देखते ही देखते उसके सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे महिला वही गिरकर अचेत हो गयी।अगल बगल के लोगों ने घायल महिला को चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि आरोपी रामखेलावन काफी दिनों से महिला को परेशान कर रहा था,कुछ महीनों पहले महिला ने उसके विरूद्ध जबरन दुराचार करने का आरोप लगाया था और रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें पुलिस उसे जेल भेंजा था।गांव वालों के मुताबिक डेढ़ महिने पहले रामखेलावन जमानत पर छूटा था और महिला पर हमला कर दिया।सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली और थाने को जांच का निर्देश दिया।
Post Top Ad
Tuesday, June 8, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment