लखनऊ उ०प्र०के बचे हुए तीन जिलों में कोविड एक्टिव मामले 600 से कम होने पर यहां भी दिन का कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है।अब प्रदेश के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू मुक्त हो गये हैं।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 72 जिलो से कर्फ्यू हटाया गया था।जिसमें लखनऊ, मेरठ और गोरखपुर में भी 600 एक्टिव केस से कम होने पर सरकार ने यहां से भी कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है।परन्तु सभी जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू और साप्ताहिक लॉकडाउन जारी रहेगा।सभी जिलों में सुबह सात से शाम सात बजे तक ही बाजार खुलेंगे जिसके दौरान लापरवाही पर सख्त कार्यवाई की जायेगी।इसके बाद भी मॉल,सिनेमा हाल,कोचिंग सेंटर,स्पा सेंटर,स्कूल कॉलेज पूरी तरह बन्द रहेंगे।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment