जम्मू कश्मीर पुलवामा में बीजेपी नेता राकेश पंडिता को आतंकवादियों ने गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राकेश पंडिता को त्राल में गोली मारी गई थी जहां हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कश्मीर आईजी विजय कुमार की तरफ से बताया गया कि उनकी सुरक्षा में दो पीएसओ जवान तैनात रहते हैं और उन्हें रहने के लिए श्रीनगर में होटल दिया गया है लेकिन वह बिना पीएसओ जवानों के त्राल गए हुए थे। आतंकी हमले की बीजेपी सहित अन्य पार्टियों ने घोर निंदा की है और इसे कायराना बताया है। जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने पंडिता के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है।बीजेपी प्रवक्ता जम्मू कश्मीर अल्ताफ ठाकुर ने राकेश पंडिता की हत्या पर आतंकवाद की निंदा की है।
Post Top Ad
Thursday, June 3, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment