सात दरिंदों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 9, 2021

सात दरिंदों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

                   

कुशीनगर जिले के बिशनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चाकू की नोक पर 7 दरिंदों के द्वारा एक किशोरी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया कि मंगलवार को इसके संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।बताया गया है कि पीड़िता के पिता ने तहरीर दी की उसकी बेटी 30 मई को शौच के लिए खेत की तरफ गई हुई थी वही सात लोगों ने उसे पकड़ लिया मारा पीटा और चाकू की नोक पर गैंगरेप किया तथा वीडियो बना लिया। लड़की को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा गया, पीड़िता ने लाज और भय से परिजनों को घटना के विषय में नहीं बताया। मंगलवार को जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पिता को उसने आपबीती बताई। इस संबंध में एएसपी एपी सिंह व सीओ तमकुही राज फूलचंद कन्नौजिया ने पीड़िता से बातचीत की और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस तहरीर मिलने के बाद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad