पुलिस हिरासत से सात कैदी फरार,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 9, 2021

पुलिस हिरासत से सात कैदी फरार,मचा हड़कंप

बिहार के दानापुर कोर्ट कैंपस से मंगलवार को 7 अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि जमानत याचिका खारिज होने के बाद सभी ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं,सभी लोग पटना जिले के सिगोड़ी थाने के नरौली मढ़िया गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही गांव की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी गई है और उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नरौली गांव में बिजली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट गोलीबारी हुई थी, मामले में दर्जनों लोगों को आरोपी बनाया गया था, पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आठ अभियुक्तों ने मंगलवार को दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस प्रशासन ने इन्हें पकड़ने के लिए इनके रिश्तेदारों के यहां भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad